मुख्य सामग्री पर जाएँ

लीगल और कॉम्प्लायंस

रिफंड और कैंसिलेशन पॉलिसी

हम चाहते हैं कि आपकी खरीदारी पूरी तरह स्पष्ट और निष्पक्ष हो। यह पॉलिसी बताती है कि रिफंड कब मिल सकता है, कब नहीं, और प्रक्रिया क्या है।

अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026

एक नज़र में

  • रिफंड अनुरोध भुगतान के 7 दिनों के भीतर स्वीकार किए जाते हैं (नीचे दी गई शर्तों के अधीन)।
  • स्वीकृत रिफंड 5–7 कार्य दिवसों में उसी भुगतान माध्यम पर वापस किए जाते हैं।
  • पूरा रिफंड मिलने पर उस ऑर्डर का कोर्स एक्सेस बंद कर दिया जाता है।

कब रिफंड मिल सकता है

  • 1भुगतान के 7 दिनों के भीतर रिफंड अनुरोध किया गया हो।
  • 2तकनीकी समस्या के कारण कोर्स एक्सेस न मिला हो और 7 दिनों में समाधान न हुआ हो।
  • 3गलती से डबल पेमेंट हो गया हो या दो बार चार्ज लगा हो।
  • 4कोर्स का विवरण (description) उस सामग्री से स्पष्ट रूप से मेल न खाता हो जो डिलीवर की गई हो।

कब रिफंड नहीं मिलेगा

  • 17 दिन बीत जाने के बाद किए गए अनुरोध।
  • 2कोर्स का 20% से अधिक हिस्सा पूरा कर लिया गया हो या सर्टिफिकेट जारी हो चुका हो।
  • 3सब्सक्रिप्शन के पहले से चल रहे पीरियड के लिए (रिन्यूअल के बाद उपयोग किया गया समय)।
  • 4कूपन, छूट या प्रोमोशनल ऑफर का दुरुपयोग या शर्तों का उल्लंघन।
  • 57 दिनों के बाद सिर्फ मन बदलने पर किया गया अनुरोध।

रिफंड कैसे मांगें

  1. 1अपना ऑर्डर नंबर और पंजीकृत ईमेल तैयार रखें।
  2. 2कॉन्टैक्ट पेज या WhatsApp सपोर्ट से अनुरोध भेजें और समस्या संक्षेप में बताएं।
  3. 3हम 2 कार्य दिवसों में समीक्षा करके आपको ईमेल पर निर्णय और अगले कदम बताएंगे।
सख़्त ज़रूरी
रिफंड और कैंसिलेशन पॉलिसी — Excel Tricky Tricks | Excel Tricky Tricks